काेराेना के कारण सीएचसी भरनो 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया - AKB NEWS

काेराेना के कारण सीएचसी भरनो 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में विगत कुछ दिनों से स्वास्थ्यकर्मी लगातार कोई न कोई कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर सीएचसी भरनो को सेनेटाइज करना अति आवश्यक है। सीएचसी भरनो को सेनेटाइज करने को लेकर सिविल सर्जन गुमला के निर्देशानुसार 22 और 23 सितंबर 48 घण्टे के लिए सीएचसी भरनो बंद रहेगा।

परन्तु सीएचसी में चल रहे कोविड केयर सेंटर चालू रहेगा, प्रसव के मरीज को सिसई रेफर किया जाएगा, साथ ही आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी अपने कर्तव्य का पालन करने हेतु उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुषमा कुजूर ने दी है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads