निजी वाहन में पेट्रोल भरवाने वाली नप की पूर्व उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग - AKB NEWS

निजी वाहन में पेट्रोल भरवाने वाली नप की पूर्व उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एम परवीन पर सरकारी निधि से निजी कार्य से निजी वाहन में पेट्रोल भरवाकर सरकारी राशि के दुरूपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस्लामपुर निवासी समाजसेवी मिन्हाजुद्दीन ने आरोप लगाते हुए एसडीओ को आवेदन दिया है। साथ ही जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2013 में एम परवीन उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। जिनका कार्यकाल वर्ष 2018 तक रहा।

उस सत्र में अध्यक्ष कुछ ही दिन में सरकार द्वारा अपदस्थ कर दिए गए। जिस कारण अध्यक्ष के प्रभार में उपाध्यक्ष ही रही। इस दौरान बिना किसी सरकारी प्रावधान और बगैर बोर्ड की अनुमति के उपाध्यक्ष अपने निजी वाहन आल्टो कार जेएच 07सी- 3976 में निजी कार्य के लिए सरकारी निधि से तेल भरवाकर एक लाख 12 हजार 185 रुपए का दुरूपयोग करने का काम की। एक अन्य समाजसेवी जहीर खान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। तब उन्हें सूचना अधिकार के तहत जवाब दिया गया कि 25 सितंबर 2015 के बाद उपाध्यक्ष को पेट्रोल की आपूर्ति बंद कर दी गई है। लेकिन इस अवधि में 24 सितंबर 2013 से 25 सितंबर 2015 तक सरकारी राशि से वह अपने वाहन में पेट्रोल भरवाती रही। मिन्हाजुद्दीन ने कहा है कि तत्कालीन उपाध्यक्ष के पति आपराधिक छवि के है। मुझे डर है कि इस शिकायत के बाद मुझे डराया धमकाया जा सकता है। अत: इस मामले में जांच कर तत्कालीन उपाध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads