बहिमर में शारदीय दुर्गा पूजा समिति का गठन - AKB NEWS

बहिमर में शारदीय दुर्गा पूजा समिति का गठन

प्रखंड के बहिमर चौक पर शारदीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्णानंद पांडेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2020 के लिए दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। पूजा समिति का अध्यक्ष जगदेव राणा, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, सचिव मिथिलेश सिंह ,उप सचिव श्यामलाल राणा को बनाया गया जबकि कोषाध्यक्ष तपेश्वर सिंह, उप कोषाध्यक्ष सुधांशु सिंह, संयोजक सुमन राय, श्याम देव माली, उदय माली, उप संयोजक दिलीप राय, सतीश पांडेय को चयनित किया गया।

समिति सदस्यों में बबलू सिंह, मनोहर सिंह प्रमोद सिंह, विजुल देवी, अशोक पांडेय, संजय पांडेय, श्यामू राम, बैजनाथ साव इंद्र देव विश्वकर्मा, प्रयाग पांडेय, उमेश पांडेय,मुरलीधर राय, राजेंद्र मेहता, प्रकाश विश्वकर्मा, पंकज सिंह, मनोज राम, सुनील विश्वकर्मा, रणधीर राय,भागीरथ मेहता, नरेश राम, भागीरथ यादव, गोपाल यादव, सुरेंद्र पांडेय, रामाधीन राय, मंटू राय, भरत सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, सुधांशु पांडेय, पिंटू शर्मा, मंटू शर्मा, गोपाल साव, प्रदीप यादव,सुजीत मेहता ,राजेश महतो, समेत अन्य का नाम शामिल है। समिति गठन के बाद अध्यक्ष जगदेव राणा ने कहा कि बहिमर चौक पर शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा प्रारंभ किया गया है। जो कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सरकार के मापदंड पर पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा अर्चना में बहिमर, बरगड़ा, सारुगारू कला, सारूगारू खुर्द, कुंभियाटांड़, डांड़, पिचरी, गोशी, हरहद, हरदिया टांड़, गुरुडीह समेत दर्जनों गांव के लोग पूजा काे सफल बनाने में शामिल हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads