BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
नया राशन कार्ड निर्गत करने के लिए टाटीझरिया में एमओ ने की बैठक
सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय टाटीझरिया के सभागार में आपूर्ति विभाग की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार ने की हुई इस बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, सभी डीलर लोग, आंगनबाड़ी सेविका, प्रखण्ड के सभी पंचायत सेवक, राशन कार्ड के कार्य के लिए चयनित शिक्षक उपस्थित थे। इस बैठक में एक जांच दल का गठन किया गया।
जांच दल में सभी पंचायतों के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, प्रखंड के सभी पंचायत सेवकों को रखा गया है। इन सभी लोगों का काम होगा कि अभी झारखण्ड सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 30 सितम्बर तक जो लोग भी नया राशन कार्ड के लिए आवेदन करेंगें उनलोगों के राशन कार्ड का जाँच उक्त संबंधित लोग करेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें