गुमला में दुर्गाेत्सव के दाैरान नहीं हाेंगे जागरण या सांस्कृतिक कार्यक्रम - AKB NEWS

गुमला में दुर्गाेत्सव के दाैरान नहीं हाेंगे जागरण या सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोसो मोड़ स्थित मां दूधेश्वरी धाम दुर्गा पूजा समिति की बैठक अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2020 में कोविड-19 के मद्देनजर सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के तहत माता दुर्गा का पूजन पूरे भक्ति- भाव व सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।

किसी तरह का जागरण या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन नहीं किया जाएगा। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्तिक मुंडा दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए तथा उपाध्यक्ष संतोष नायक, सचिव राकेश सिंह, सहसचिव अनिल कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार साहु, सहकोषाध्यक्ष धरमू गोप, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा, तकनीकी सलाहकार आनन्द किशोर पण्डा, पूजा प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार एवं अशोक कुमार साहु, संरक्षक बिंदेश्वर प्रसाद, डॉ राजकुमार सिंह, मुनेश्वर साहु, रमेश गोप एवं ओम प्रकाश साहु , मूर्तिकार प्रभारी देव कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads