सिसई में गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को कोरोना से किया जागरूक - AKB NEWS

सिसई में गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को कोरोना से किया जागरूक

राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नशा मुक्ति एवं कोविड 19 को लेकर सोमवार को सिसई प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र जयरा, करकरी, साइंदा, सकरौली, लकेया गांव में परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर रांची के कलाकारों के द्वारा गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

कलाकारों के द्वारा नशा कैसे एक घर को बर्बाद करती है, नशा से होने वाली नुकसान और कोरोना महामारी कोविड 19 से बचने के लिए क्या करें और कैसे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और मास्क लगाने के तरीके आदि पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी गीत और संगीत के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में नीतू देवी, अशोक कुमार, अजित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, अचल पाठक, विजय पाठक, शैलेंद्र महतो, तारा चौधरी, प्रभात साव, स्वराल सिंह, मो. मुर्तजा आदि कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads