पहले 25 हजार 141 दिन में मिले, अब 25 हजार सिर्फ 19 दिन में, झारखंड में काेराेना पाॅजिटिव 50 हजार के पार - AKB NEWS

पहले 25 हजार 141 दिन में मिले, अब 25 हजार सिर्फ 19 दिन में, झारखंड में काेराेना पाॅजिटिव 50 हजार के पार

झारखंड में काेराेना का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। राेज सैकड़ाें मरीज मिल रहे हैं। राज्य में रविवार काे काेराेना संक्रमिताें का आंकड़ा 50,669 पर पहुंच गया। अब तक 547 लाेगाें की जान भी जा चुकी है। इसके साथ ही झारखंड 50 हजार से अधिक संक्रमिताें वाला 18वां राज्य हाे गया है। चिंता की बात यह है कि यहां पहले 25 हजार मरीज मिलने में 141 दिन लगे थे, जबकि 25 हजार मरीज सिर्फ 19 दिन में ही मिल गए। अगस्त में काेराेना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज रही। अब सितंबर के पहले पांच दिन में ही 8048 मरीज मिल चुके हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि इन पांच दिनाें में 1.70 लाख सैंपल की जांच की गई, जिनमें संक्रमण दर महज 0.75 रही। इन पांच दिनाें में 7150 मरीज ठीक भी हुए। काेराेना मरीज मिलने के मामले में राज्य में सबसे खराब स्थिति रांची और जमशेदपुर की है। कुल संक्रमिताें में करीब 40 फीसदी मरीज इन्हीं दाे जिलाें में हैं। यहां संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। रांची में मरीजाें का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया है ताे जमशेदपुर में आठ हजार के पास पहुंच गया है। माैत के मामले में भी रांची और जमशेदपुर अव्वल है।

राज्य में 1246 नए संक्रमित...7 की माैत, रांची में 349 पॉजिटिव मिले

कोरोना आंकड़ा

झारखंड में रविवार काे फिर काेराेना के 1246 नए मरीज मिले। सात लाेगाें की माैत भी हुई। रविवार काे रिम्स में दाे लाेगाें की माैत हुई। इनमें एक रांची के लालपुर का 65 साल का व्यक्ति और नगड़ी की 78 साल की महिला थी। दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा जमशेदपुर में चार और साहेबगंज में भी एक व्यक्ति की माैत हाे गई। इसी बीच अच्छी खबर यह है कि राज्य में 1854 मरीज ठीक भी हुए। इनमें 708 मरीज रांची के हैं। अब तक कुल 36,184 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अब राज्य में एक्टिव केसाें की संख्या 13,938 है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads