पहली से आठवीं तक के सिलेबस 40% कम हाेंगे, अगले हफ्ते तक सभी कक्षाओं के सिलेबस में संशोधन हो जाएगा - AKB NEWS

पहली से आठवीं तक के सिलेबस 40% कम हाेंगे, अगले हफ्ते तक सभी कक्षाओं के सिलेबस में संशोधन हो जाएगा

मैट्रिक और इंटर के सिलेबस में कटौती के बाद अब पहली से आठवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम भी 40 फीसदी कम होंगे। छात्र-छात्राओं तक डिजिटल कंटेंट कम पहुंचने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह तक सभी कक्षाओं के सिलेबस का संशोधन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

फिर उसी के अनुसार छात्रों को डिजिटल कंटेंट भेजे जाएंगे। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने फैसले की जानकारी देते हुए शिक्षकों को तैयारी करने का निर्देश दिया है। संशोधित सिलेबस के आधार पर ही आठवीं बोर्ड की परीक्षा ली जाएगी।

इन बाताें का ध्यान रखें स्टूडेंट

  • मैट्रिक-इंटर का संशोधित सिलेबस जारी करने के बाद जेसीईआरटी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का संशोधित सिलेबस जारी करेगा।
  • कोरोना संक्रमण काल के दौरान अप्रैल से अगस्त तक दिए जा चुके डिजिटल कंटेंट में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
  • संशोधन के बाद बचे पाठ्यक्रमों के आधार पर ही कंटेंट बनाए जाएंगे।
  • संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर ही दूरदर्शन को कंटेंट भेजे जाएंगे।
  • जेसीईआरटी ‘डीजी साथ’ के लिए कंटेंट और दूरदर्शन में दिखाए जाने वाले संशोधित पाठ्य सामग्री तैयार करेगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads