BREAKING NEWS
Covid-19
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
7 जांच केंद्रों पर 400 ने दिए सैंपल, 58 पॉजिटिव, डोरंडा केंद्र में रविवार को सैंपल कलेक्शन का कार्य नहीं हुआ
रांची में कोविड-19 के जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर के आठ स्थानों पर स्टैटिक जांच केंद्र बनाए गए। शिविर के चौथे दिन रविवार को आठ केंद्रों में से सात केंद्रों में सैंपल कलेक्शन हुए। डोरंडा केंद्र में रविवार को सैंपल कलेक्शन का कार्य नहीं हुआ। सात केंद्रों में कुल 400 सैंपल जमा हुए।
जिसमें 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 342 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इन सेंटरों पर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 22 लोगों के सैंपल लिया गया। रविवार को सैंपल कलेक्शन की संख्या घट गई। पहले दिन 1000 से अधिक लोगों ने सैंपल जमा किया था। जबकि, दूसरे और तीसरे दिन 750 से अधिक लोगों ने सैंपल जमा किए थे। इसकी तुलना में चौथे दिन सैंपल कलेक्शन की संख्या काफी घट गई।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें