उमस भरी गर्मी के बाद एक घंटे झमाझम... 46 एमएम रिकॉर्ड, मौसम बदलने के कारण दो दिन से गर्मी से मिली राहत - AKB NEWS

उमस भरी गर्मी के बाद एक घंटे झमाझम... 46 एमएम रिकॉर्ड, मौसम बदलने के कारण दो दिन से गर्मी से मिली राहत

शहर में रविवार की शाम लगभग एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले 2 दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को दोपहर बाद बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे थे। । वहीं शाम करीब 6 बजे मेन रोड, लालपुर समेत अन्य इलाकों में जोरदार बारिश होने लगी। एक घंटे में 46 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे नालियां भी उफनाने लगीं और कई इलाकों में गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इसके बावजूद अभी भी राज्य में सामान्य से 11 फीसदी बारिश की कमी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में अभी तक राज्य के 24 जिलों में से 10 में सामान्य से कम बारिश हुई है।

अपडेट... 9 जिलाें में हुई सामान्य बारिश

हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम वैसे 9 जिले हंै, जहां बारिश सामान्य हुई है। इसके साथ ही 5 जिले, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और रामगढ़ में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शनिवार तक यह कमी 10 फीसदी थी, जो बढ़कर 11 फीसदी पहुंच गई है।

आज भी हो सकती है बारिश...

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राजधानी में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बोकारो, गुमला, हजारीबाग में भी बारिश के आसार हैं।

बुरा हाल... कई घरों में घुसा नाली का पानी

रविवार को हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों के कई घरों नाली का गंदा पानी प्रवेश कर गया। चुटिया प्रगति पथ, आजाद बस्ती गली, हिंदपीढ़ी नाला रोड, लक्ष्मीनगर सहित कई इलाकों की सड़कों पर नाली का गंदा पानी बहने लगा। रातू रोड से सटे विकास नगर सहित कई ऐसे इलाके हैं, जहां हल्की बारिश के बाद ही लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ता है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads