पूर्वी सिंहभूम में 3, पश्चिमी में 4 मौतें, 124 नए कोरोना संक्रमित, करीब एक महीने बाद एक्टिव केस 2 हजार से कम - AKB NEWS

पूर्वी सिंहभूम में 3, पश्चिमी में 4 मौतें, 124 नए कोरोना संक्रमित, करीब एक महीने बाद एक्टिव केस 2 हजार से कम

जिले में मंगलवार को कोरोना के 124 नए मरीज मिले। कुल संख्या 12370 पहुंच गई है। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। 326 मरीज ठीक होकर घर गए और इस तरह से 82.3 प्रतिशत रिकवरी रेट से जिले के 10078 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक महीने में पहली बार जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या दो हजार से कम यानी 1994 हुई है। पिछले एक महीने से यह संख्या 2500 के आसपास चल रहा था।

नए मरीजों में टेल्को काॅलोनी के चार, बिरसानगर के दो, सोनारी नार्थ ले आउट स्थित एक फ्लैट में दो परिवार के छह लोग, यूसीएल नारवां के तीन, टीएमएच का एक स्टाफ, सदर हाॅस्पिटल के तीन स्टाफ, 193 बीएन मुसाबनी के 33 मरीज हैं। मृतकाें में सीतारामडेरा निवासी (82) पुरुष, साकची निवासी (37) महिला व एक और पुरुष की मौत हुई है। अब तक 298 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से 4 मौतें हुई। मृतकों में 16 साल की युवती और एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल हैं। युवती चक्रधरपुर की रहने वाली थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads