समयबद्ध हाेकर पिछले 5 सालाें के प्रश्नपत्र हल करें, घंटाें बैठने की आदत डालनी होगी, अब स्टूडेंट्स का जेईई एडवांस पर फाेकस
जेईई मेंस की परीक्षा खत्म हाेने के बाद अब स्टूडेंट्स का पूरा फाेकस जेईई एडवांस पर आ गया। यह परीक्षा 27 सितंबर काे हाेनी है। धनबाद में यह परीक्षा आईआईटी आईएसएम, धनबाद में हाेती है। अब बचे हुए दिनाें में स्टूडेंट्स कैसे अपनी तैयारी काे अंतिम रूप दे सकते हैं। इस पर विशेषज्ञ अजयवीर सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स काे पूरे सिलेबस पर फाेकस करना हाेगा और टेस्ट देते रहें। इसमें प्रश्न कहीं से भी आ सकते हैं। परीक्षा के एक दिन पहले बिल्कुल नहीं पढ़ें।
जाे भी तैयारी करें, एक सप्ताह पहले तक पूरी कर लें। टेस्ट देते रहने से आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा। कम से कम चार से पांच टेस्ट जरूर दें। टेस्ट दें ताे उसका आंसर की भी पास में हाेना चाहिए, ताकि कहां गड़बड़ी की हाे, पता चल पाए। काेई डाउट हाे ताे अपने शिक्षक से तुरंत संपर्क करें। जाे भी टाॅपिक पढ़े हैं, उसका शाॅर्ट नाेट्स आपके पास हाेना चाहिए और उससे रिवाइज करें। तीन-चार चैप्टर मिला कर भी एक प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
लगातार एक जगह बैठने की डालें आदत
अजयवीर ने बताया कि चूंकि दाे पाली की परीक्षा में एक घंटे के अंतराल में घंटाें तक बैठना हाेगा। इसलिए एक ही जगह बैठने की आदत भी अभी से डालने की काेशिश करें। यह एक दिन से नहीं हाेगा, इसके लिए घर पर लगातार
बैठ कर परीक्षा देने का अभ्यास करें।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें