राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के गड्‌ढे को क्षेत्र के युवाओं ने श्रमदान से भरा - AKB NEWS

राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के गड्‌ढे को क्षेत्र के युवाओं ने श्रमदान से भरा

खराब सड़कें जलजमाव जैसी समस्याएं झेल रहे लोगों के लिए कुछ युवा नजर के रूप में सामने आए हैं। अगर यही युवाओं के तस्वीर अन्य लोग भी श्रमदान कर उतर पड़े तो उनकी कई समस्याएं खत्म हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर जंगीपुर गांव के समीप बने जानलेवा गड्ढे को युवाओं ने श्रमदान से बुधवार को भर दिया ।इससे आने-जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर अनेकों जगहों पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। जिस पर आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है । इन दुर्घटनाओं में कई परिवारों ने अपने लाल को खो दिया।

विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग से स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक व अधिकारियों का आना जाना है। उसके बाद भी जानलेवा बनी सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने कई बार प्रतिनिधियों और प्रशासन से मरम्मत की गुहार लगाई, उसके बाद अभी तक मरम्मत नहीं हो सका। सिर्फ मरम्मत के नाम पर छलावा मिला। युवाओं द्वारा लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ईट, पत्थर गिरा कर गड्ढे को भर दिया। श्रमदान करने वालों में प्रदीप शुक्ला, निखिल तिवारी, हिमांशु कुमार,राकेश चंद्रवंशी, कुंदन वर्मा, अभिषेक तिवारी सहित अन्य के नाम शामिल हैं।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads