सुकरीगढ़ा और लारीकलां में भाजपा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया - AKB NEWS

सुकरीगढ़ा और लारीकलां में भाजपा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक मनाए जा रहे देशव्यापी सेवा सप्ताह अभियान के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा द्वारा चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा व लारीकलां में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई फलदार पौधे लगाए गए और लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम में मंडल कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी अयोध्या प्रसाद वर्मा, निरंजन कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, रविंद्र कुमार दुबे, महेश साव, राजू प्रसाद, दीपक प्रसाद, उत्तम प्रसाद, सूरज प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, अरविंद अग्रवाल, भीमराज साहू, नरेश महतो, जावेद सलीम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads