जिला प्रशासन ने अस्पताल में इलाज की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाए दो नए कदम - AKB NEWS

जिला प्रशासन ने अस्पताल में इलाज की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाए दो नए कदम

काेविड मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पीजी बिल्डिंग में तीन साै बेड का नया अस्पताल तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में यहां 300 बेड का काेविड केयर सेंटर चालू हाे जाएगा। सेंटर के लिए 100 बेड और गद्दा, बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की खरीदारी हाे चुकी है। काेविड केयर सेंटर तक पहुंचने के लिए पीएमसीएच की ओर से एप्राेच राेड का निर्माण किया जा रहा है। काेविड केयर सेंटर चालू हाेने के बाद जिले में काेराेना मरीजाें के लिए लगभग एक हजार बेड का इंतजाम हाे जाएगा। अभी 660 बेड की है व्यवस्था है।

पीजी बिल्डिंग में काेविड केयर सेंटर की तैयारी लगभग पूरी हाे चुकी है। वार्ड में बिजली, पानी सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं तैयार हैं। 100 बेड भी पहुंच चुका है। एक सप्ताह में अन्य कमियां भी पूरी कर ली जाएगी।
डाॅ डीपी भूषण, नाेडल अफसर

सेंट्रल हाॅस्पिटल स्थित काेविड-19 अस्पताल में मेडिकल, खान-पान की गुणवत्ता, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार लाया जाएगा। मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में डीसी उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की बैठक हुई, जिसमें मुख्य ताैर पर बीसीसीएल के डीपी मल्लिकार्जुन राव माैजूद थे। बैठक में काेविड-19 अस्पताल के व्यवस्था काे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

डीसी ने कहा कि कोविड-19 अस्पताल के शौचालय को दुरुस्त किया जाएगा। संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सैनिटाइजेशन तथा सिविल वर्क का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियाें की कमेटी गठित की गई, जाे काेविड-19 अस्पताल की व्यवस्था की निगरानी करेगी।

मरीजों के डिस्चार्ज के बाद सुधारी जाएगी इंफ्रास्ट्रक्चर

मरीज नहीं भेजने का निर्णय लिया गया। डीसी ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन काे अस्पताल में मेडिकल सहित सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि जबतक व्यवस्था सुधर नहीं जाती है तबतक अगले 3 दिनों तक वहां कोई नए मरीज नहीं भेजा जाएगा। सभी गंभीर मरीजों का पीएमसीएच के आईसीयू में इलाज किया जाएगा। स्वस्थ हुए अन्य मरीजों को 15 दिनों में डिस्चार्ज कर इस अस्पताल को बेहतर बनाया जाएगा।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads