जमीन विवाद में मारपीट एक पक्ष के तीन घायल - AKB NEWS

जमीन विवाद में मारपीट एक पक्ष के तीन घायल

बरडीहा थाना क्षेत्र के बरछाबांध गांव में जमीन विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के जय नाथ यादव धर्मेंद्र यादव बाबू लाल यादव का हाथ,पैर व माथा में गंभीर चोट के कारण घायल हो गए।जब कि अविनाश यादव व विनय यादव को आंशिक चोटें लगी है। इधर घायलों के द्वारा बरडीहा थाने में 6 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दे दी गई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव के रामजी यादव वीरेंद्र यादव महेंद्र यादव पच्चू यादव सत्येंद्र यादव व बच्चा यादव के साथ 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन को लेकर पिछले 7 वर्षों से टाइटल केस चल रहा है।साथ ही पूछने पर घायलों ने बताया कि गांव के ही शिवपूजन यादव के द्वारा हम लोगों के खिलाफ भड़का कर उपरोक्त छः लोगों के द्वारा मारपीट करवाया।जिसमें हम लोग घायल हो गए।

 इधर इस संबंध में थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर की मारपीट में घायलों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दी गई है। अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है।




from Dainik Bhaska
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads