दूसरे दिन भी दाेपहर बाद हुई बारिश गर्मी से मिली राहत, आज और कल रिमझिम और बूंदाबांदी के आसार
शहर में दाे दिनाें से बादल छाए हैं वहीं बारिश भी हाे रही है। बुधवार काे भी कुछ ऐसा ही दिखा। जहां दिन के शुरुआत में हल्के बादल छाए थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा माैसम साफ हाे गया। दाेपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली व बादल छाने के साथ बारिश हुई।
हालांकि कहीं तेज ताे कहीं रिमझिम बूंदाबांदी हुई। माैसम सुहाना हाे गया व गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 35 ताे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 85 व न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। जबकि कुल 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
आगे क्या...
माैसम विभाग के रांची केंद्र की माने ताे अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रहेंगे इस दाैरान कुछ क्षेत्राें में मेघ गर्जन के साथ बारिश हाेगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से माैसम में यह बदलाव देखने काे मिल रहा है और मानसून सक्रिय है। शुक्रवार से एक बार पुन: माैसम साफ हाेगा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें