BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
लोदना के कोयलाकर्मी छठ मनाने गए बिहार, बाइक सहित 3 लाख की चोरी
लाेदना चार नंबर में साेमवार की रात बीसीसीएलकर्मी किरण पासवान के बंद आवास का ताला ताेड़कर चाेराें ने करीब 3 लाख रुपए की संपति चुरा ली। मंगलवार की सुबह पड़ाेसियाें के जरिए उन्हें जानकारी मिली। उनके बेटे प्रदीप पासवान बिहार से लाेदना पहुंचे और पुलिस से लिखित शिकायत की।
उन्होंने बताया कि बीसीसीएलकर्मी किरण पासवान दाे दिन पहले घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ छठ पर्व मनाने के लिए बिहार शरीफ स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। घर से बाइक (जेएच 10 एजे 5171), अलमारी में रखी चांदी का कमरधनी, बाजूबंद, पायल, चेन, साड़ी, बर्तन और कई अन्य सामान गायब हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें