पश्चिम बंगाल जा रहे 73 पशु जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर रमना थाना पुलिस ने बुल्का गांव के पखल कुदवा जंगल में छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जा रहे 73 पशुओं को जब्त किया है। साथ ही पशु तस्करी में शामिल दो ब्यक्तियो को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दिलीप खलखो ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना प्रभारी सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में पखल कुदवा जंगल में छापेमारी की गई।
उन्होंने कहा कि पशु तस्कर पुलिस को देखते ही जंगल का फायदा उठाकर भागने लगे। मगर मौके से धुरकी थाने के बीरबल गांव निवासी फूल मोहम्मद अंसारी और करवा पहाड़ गांव निवासी मंजूर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं तस्करी के लिए ले जा रहे 73 पशुओं को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों ने कहा कि पशु तस्करी के मुख्य मालिक गढ़वा थाने के पिपरा गांव निवासी गुड्डू खान और नजीर खान हैं। जो पशुओं को गढ़वा से पलामू भेजने का काम करते थे। फिर वहां से पश्चिम बंगाल पशुओं को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल छह लोगों पर पशु तस्करी का मामला दर्ज किया गया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें