करके पंचायत में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं
करके मुखिया श्रवण चंद्रवंशी के अथक प्रयास से लॉकडाउन वन से आज तक पूरे पंचायत में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। यह पंचायत लॉकडाउन 1 से ही कोरोना मुक्त रहा है। प्रखंड के बीडीओ, प्रशासन तथा जिला के अधिकारियों के निर्देश पर मुखिया श्रवण चंद्रवंशी खरा उतरे और क्षेत्र की जनता को कोरोना से बचाव को लेकर वार्ड सदस्यों सहित अपने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत के हर गांव में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। मुखिया तपती हुई धूप में भी भूखे प्यासे , लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
इतना ही नहीं मुखिया श्रवण चंद्रवंशी का पूरा परिवार सिलाई मशीन से लगभग 6000 मास्क बनाकर पूरे पंचायत में नि:शुल्क वितरण किया । उन्होंने मास्क के साथ साथ एक एक साबुन , सैनिटाइजर तथा गमछा का वितरण कर क्षेत्रवासियों को मास्क लगाने , साबुन से हाथ धोने, मुंह पर गमछा लगाने , तथा हाथों को सैनिटाइज करने के लिए लोगों को लगातार प्रेरित किया गया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें