ब्राह्मण उत्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मनोज क. मिश्रा, लोगों ने दी बधाई - AKB NEWS

ब्राह्मण उत्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मनोज क. मिश्रा, लोगों ने दी बधाई

ब्राह्मण उत्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को मनोनीत किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर ब्राह्मणों ने उन्हें बधाई दी है। उनके अध्यक्ष बनने से समाज को मजबूती मिलेगी। नियुक्त होने के बाद मनोज मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज को संगठित करने एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे सामाजिक कार्य करने के लिए यह जिम्मेवारी दी गई है। इसका मैं अच्छी तरह निर्वाहन करूंगा। संगठन के प्रसार और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन की ओर से चलाई जा रही कार्यक्रमो को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

कहा कि बहुत से राज्यों में संगठन का कार्य चल रहा है। वहां संगठन को मजबूत करना है तथा झारखंड में संगठन की नींव रखनी है। मिश्रा को मनोनीत किए जाने पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में अमृतांशु मिश्रा, साकेत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, रमेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, अंकित मिश्रा, विवेक मिश्रा, जीतू पाठक, अभिषेक पाठक, विद्यानंद शर्मा, आशुतोष पाठक, बिक्की पाठक शामिल हैं।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads