मनरेगा कर्मियों के साथ बीडीओ ने की बैठक - AKB NEWS

मनरेगा कर्मियों के साथ बीडीओ ने की बैठक

प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने मनरेगा कर्मियों के साथ विशेष बैठक किया। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने सभी मनरेगा कर्मियों को कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जिन जिन पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है या जो कार्य लंबित हैं उसे अविलंब पूर्ण कराएं‌।साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के मजदूरों को पलायन करने से रोके और उन लोगों को मनरेगा से जोड़ कर मनरेगा तहत कार्य कराएं ।

उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र में सटीक होकर सभी कार्यों को निष्पादन करें एवं वर्मी कंपोस्ट वगैरह का भी कार्य प्रारंभ करें। इस बैठक में बीपीओ हाशिम अंसारी,जेई असलेश तिवारी,एई बखतेयार आलम, भिखारी राम, प्रदीप रंजन, सुमन कुमार, अखिलेश कुमार सहित प्रखंड के पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads