सीएम के आदेश पर सारंडा के लोगों को मिलेगी सरकारी सुविधाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारंडा के नुइयागड़ा गांव की गर्भवती महिलाओं द्वारा नमक-भात से भूख मिटाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने चाईबासा डीसी से कहा कि यह स्थिति बर्दाश्त योग्य नहीं है; तत्काल सारंडा के इन दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न समेत सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराकर सूचित करें। सीएम ने गढ़वा डीसी और एसपी को डंडई प्रखंड के जरही गांव की देवंती देवी और बच्चों को उनके परिवार के पास शीघ्र पहुंचाने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सीएम ने मंत्री मिथलेश ठाकुर को भी इस पर संज्ञान लेने का को कहा है। टेंपों में सोनेवाली कैंसर पीड़िता को मिला आश्रय : मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम डीसी को जामताड़ा के धर्मपुर निवासी कैंसर पीड़ित पूर्णिमा देवी को असाध्य रोग उपचार योजना से मदद देने का आदेश दिया। उनके आदेश के एक घंटे के अंदर इन्हें जमशेदपुर में आश्रय उपलब्ध करा दिया गया। कैंसर का इलाज करने के लिए 14 दिनों से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल आई पूर्णिमा की कोई सुध नहीं ले रहा था। परिवार समेत व ऑटो में सो रही थी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें