नामकुम में चावल के बोरे से 32 लाख रुपए का 16 क्विंटल डोडा जब्त, 2 गिरफ्तार - AKB NEWS

नामकुम में चावल के बोरे से 32 लाख रुपए का 16 क्विंटल डोडा जब्त, 2 गिरफ्तार

नामकुम रिंग रोड सरवल के पास से पुलिस ने 16 क्विंटल डोडा से भरे ट्रक को जब्त किया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि भारी मात्रा में डोडा राहे से नामकुम होते हुए राजस्थान जानेवाला है। ट्रक में लदे चावल के बोरे को हटाकर देखा गया, तो अंदर डोडा से भरे कई बोरे पाए गए। ट्रक चालक अमर सिंह व खलासी छत्रपाल को भी गिरफ्तार किया गया।

चालक ने बताया कि राहे के बुंडू फ्लाईओवर के पास ट्रक में डोडा लोड किया गया है। राजस्थान के जोधपुर ले जाना था। खरीदारी से लेकर बिक्री करने तक किसी वसीम नामक व्यक्ति इसमें शामिल है। वे लोग इससे पहले भी दो बार डोडा ले जा चुके हैं। बरामद डोडा का मूल्य लगभग 32 लाख रुपए बताया गया।

नशा के लिए डोडा को चाय में मिलाया जाता है

अफीम के पौधों में जब फल आ जाता है तो चीरा लगाकर रस को निकाला जाता है। इससे अफीम तैयार होता है। बचे हुए फल को सुखाया जाता है, जिसे डोडा कहते हैं। डोडा की मांग अधिकतर हाईवे के होटल और ढाबों में है। इस डोडा को चाय में मिलाया जाता है, जिसस नशा होता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल ट्रक चालक करते हैं, ताकि उन्हें नींद न आए और रातभर वाहन चलाता रहे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads