BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हुए
गढ़वा - अंबिकापुर मार्ग पर हूरदाग गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए हैं। घायल में रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी असलम खान का पुत्र सद्दाम खान 20 वर्ष व रामानुजन थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी हीरामन ठाकुर का पुत्र पंकज ठाकुर 22 वर्ष का नाम शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल सद्दाम खान ने बताया कि यह लोग बलरामपुर से गढ़वा लौट रहे थे। उसी बीच हूरदाग गांव के पास सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पंकज कुमार की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें