पदाधिकारियों ने विभिन्न जांच केंद्रों का किया निरीक्षण, 14 तक होगी जांच
जिले में चल रहे जन स्वास्थ्य सर्वे का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन शनिवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। भंडरा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा पंडरिया, कचमची, तेतरकोपा और भैसमुंदो में जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी किस्को द्वारा खरकी स्थित जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा कैरो प्रखण्ड के उत्का में निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार कार्यपालक दण्डाधिकारी नारायण द्वारा सेन्हा प्रखण्ड के आराहांसा, अंचल अधिकारी, लोहरदगा द्वारा मन्हो व कुजरा, अंचल अधिकारी, कैरो द्वारा उतका में चल रहे कैंप का निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों द्वारा जांच कैंप में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने का निर्देश दिया गया। यह कैंप 14 सितंबर तक चलेगा।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें