रसोइया धमना मोड़ के पास अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा, काम रोका
जीटी रोड चौड़ीकरण के तहत सिक्स लेनिंग का कार्य राज केशरी कंस्ट्रक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। इस क्रम में पुरहर से धमना बाई पास तक ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। लेकिन रसोइया धमना मोड़ के पास अंडर पास नहीं बनाया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने को लेकर स्थानीय सीओ, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर, संवेदक राज केसरी एवं स्थानीय विधायक को भी आवेदन देकर गुहार लगा चुके हैं ।
लेकिन अब तक किसी के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किया गया। शनिवार को पुनः बिना अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अंडर पास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्य करा रहे साइड इंचार्ज से कहा जब तक अंडर पास निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक काम नहीं कर सकते। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मो तौकीर रजा ने कहा कि संवेदक एवं एनएचआई बार-बार अंडरपास की बात कहने के बाद भी हर बार टालमटोल की नीति अपना रहे। उन्होंने बताया की बरही रसोईया धमना एवं छोटकी बरही के लोगों को ईदगाह जाने के लिए अंडर पास का होना जरूरी है। वही बरही से रसोईया धमना आने के लिए भी अंडर पास होना जरूरी है। यदि अंडर पास नहीं बनता है तो आधा से एक किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बन सकती है। इसलिए हर हालत में धमना मोड़ में अंडरपास बनाना जरूरी है ताकि लोग आसानी से आना जाना कर सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएचआई एवं संवेदक तथा स्थानीय प्रशासन हम लोगों को धोखा दे रही है। हम लोगों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की जरूरत है।
जल्दी उनकी मांगों को पूरी नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इसकी संपूर्ण जवाबदेही एवं एनएचएआई संवेदक एवं स्थानीय प्रशासन की होगी। विरोध जताने वालों में मो. तबरेज, मो. तैयब, बासुदेव साव, मो. नईम , बिरेन्द्र कुमार, मो. मंसूर, मो. मनीर, मो. मोईन, मो. फिरोज, मो. शहादत, आदित्य कुमार, मो. मनोवर, मो. महबूब, मो. मंसूर, सतीश कुमार आदि लोग शामिल हैं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें