केबी महिला कॉलेज में विवेकानंद के जीवन वृत्तांत पर प्रतियोगिता
शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन के 127 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केबी महिला महाविद्यालय के इतिहास एवं राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ई क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 867 प्रतिभागियों ने गूगल फॉर्म के द्वारा हिस्सा लिया। प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने और स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता का संवाद और संचार को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी, ताकि नई पीढ़ी उनके बताए मार्गों पर चलकर सफलता हासिल कर सके।
प्रतियोगिता में पचास प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ रेखा रानी ने कहा कि विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीयता के जनक थे। स्वामी विवेकानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के धार्मिक, वैज्ञानिक, सामाजिक और आर्थिक नजरिये को विस्तार से रखा। यही कारण है कि मौजूदा समय में हर तबका उनका प्रशंसक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन आने वाले समय में सदैव युवाओं का आदर्श बना रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. किरण द्विवेदी, डॉ. अवंतिका कुमारी एवं संजय कुमार साहू ने किया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें