बीमारी का खतरा... गलियों में गंदगी, वीआईपी इलाके चकाचक,लेक रोड पर फैली गंदगी के बीच लोग आना-जाना करते हैं - AKB NEWS

बीमारी का खतरा... गलियों में गंदगी, वीआईपी इलाके चकाचक,लेक रोड पर फैली गंदगी के बीच लोग आना-जाना करते हैं

मेयर साहिबा! आप ही बताएं निगम का ये साैतेला बर्ताव क्याें

नगर निगम शहर को साफ रखने में भी भेदभाव करती है। भास्कर के रियलिटी चेक में यह बात सामने आई कि दीनदयाल नगर स्थित मेयर, कोकर स्थित डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त के अरगोड़ा रोड स्थित साहू नगर के घर के आसपास सफाई दिखी। वहीं शहर के मुख्य सड़क से लेकर कई गली-मोहल्ले में कचरे का ढेर नजर आया। ऐसा इसलिए क्योंकि वीआईपी इलाकों की हर दिन सफाई होती है, जबकि आमलोगों के गली-मोहल्ले की कभी-कभी।

आम... हर दिन सफाई नहीं होने से गली-मुहल्लों में जगह-जगह फैला है कचरा, नगर निगम को परवाह नहीं

लेक रोड

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में भी भेदभाव...

शहर के वीआईपी इलाके तक ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिमट गया है। इन इलाकों में अनिवार्य रूप से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होता है। लेकिन अन्य इलाकों में दो-तीन दिन में। इसके कारण लोग कचरा सड़क पर फेंक देते हैं।

पीस रोड

खास... मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त के इलाके में हर दिन सफाई होने से यहां गंदगी का नामोनिशान नहीं दिखता

मेयर आवास
नगर आयुक्त

दावा... 70 प्रतिशत घरों से उठता है कचरा

एस्सेल इंफ्रा कंपनी को जुलाई 2019 में टर्मिनेट करने के बाद से निगम ने सफाई व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। निगम का दावा है कि 70 प्रतिशत घरों से कचरे का उठाव हो रहा है। सच यह है जब से हाल के समय में शहर की सफाई व्यवस्था और बिगड़ी है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads