20 स्कूलों के 50 शिक्षकों को भत्ता देने के लिए 20 लाख वसूलने का मामला, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षक भत्ता घाेटाले की जांच शुरू की - AKB NEWS

20 स्कूलों के 50 शिक्षकों को भत्ता देने के लिए 20 लाख वसूलने का मामला, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षक भत्ता घाेटाले की जांच शुरू की

कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) नारायण प्रसाद विश्वास ने पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय (डीएसई) की और से शिक्षकों के आवास भत्ता भुगतान में बरती गई अनियमितता की जांच शुरू कर दी है। आरडीडीई शुक्रवार काे दाेपहर करीब 12 बजे डीएसई ऑफिस पहुंचे और तीन घंटे तक मामले की बिंदुवार जांच की। उन्हाेंने डीएसई विनीत कुमार का बयान भी दर्ज किया।

डीएसई ने कहा कि शिक्षकों की मांग और जमशेदपुर बीडीओ ऑफिस की अनुशंसा पर आवास भत्ता भुगतान का आदेश जारी किया गया था। हालांकि आवास भत्ता का भुगतान किए जाने से पहले ही आदेश वापस ले लिया गया। इस पर आरडीडीई ने कहा- जब तत्कालीन डीईओ शिवेंद्र कुमार ने आवास भत्ता के भुगतान पर रोक लगा दी थी, ऐसे स्थिति में डीएसई द्वारा आदेश जारी करना गैर जिम्मेदाराना है। आरडीडीई ने माैके पर संबंधित क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का भी बयान लिया। साथ ही डीएसई की ओर से जारी आदेश की प्रति और वेतन भुगतान रजिस्टर अपने साथ ले गए।

यह है मामला

दैनिक भास्कर ने आठ सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले में शिक्षकाें के आवास भत्ता घोटाले से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसके आधार पर शिक्षा विभाग के निदेशक बीपी सिंह ने आरडीडीई को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। आरडीडीई ने कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही निदेशालय को भेज देंगे।

दो शिक्षकों का था नाम, डीएसई ने कहा इस नाम के कई टीचर, किसको बुलाएं

आरडीडीई ने कहा कि दैनिक भास्कर में छपी खबर में दो शिक्षकों के माध्यम से राशि की वसूली की बात है। जांच के दौरान उन्हाेंने डीएसई काे उन दोनों शिक्षकों को उपस्थित कराने का आदेश दिया। इस पर डीएसई ने कहा कि इस नाम के कई शिक्षक हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को उपस्थित कराना संभव नहीं है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads