सहायक पुलिस पर लाठीचार्ज करवाना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा
भाजपा नेता धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू और राजेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि झारखंड में अपना हक मांगना गुनाह हो गया है। कहा अपना हक मांगने पूरे झारखण्ड से रांची पहुंचे सहायक पुलिसकर्मियों पर झारखंड की हेमन्त सरकार के द्वारा लाठीचार्ज करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा राज्य में झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुई महाठग बंधन की सरकार से मात्र 9 महीनों में राज्य की जनता का मोह भंग हो चुका है। राज्य में अपराधी व नक्सलवाद बेलगाम हो चुके है। नक्सलियों ने जब से झामुमो की सरकार बनी है उसी समय से दर्जनों नक्सली घटना को अंजाम देकर करोड़ों का नुकसान कर चुके है। दिन दहाड़े हत्या हो रही है। बावजूद इसके झारखंड सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई पड़ी है।
यह भी कहा कि झामुमो कांग्रेस को सत्ता सुख के आगे राज्य की जनता को गर्त में धकेलने का कार्य कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री ने चुनाव के समय झामुमो कांग्रेस ने झारखण्ड के बेरोजगारों को रोजगार देने, रोजगार नही मिलने पर भत्ता देने, पारा शिक्षकों को स्थायी करने करने सहित कई वादे किए थे लेकिन उन सभी वादों को पूरा करने के बजाय राज्य में धन की कमी का रोना रोकर मुख्यमंत्री साठ लाख की बीएमडब्ल्यू कार में चल रहे है। उन्हें राज्य की जनता की समस्या समाधान करने के बजाय जनता का सुरक्षा देने वाले सहायक पुलिसकर्मियों को लाठी से पिट रही है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें