ससुराल जा रहे आदिम जनजाति के युवक का शव बूढ़ा नदी से बरामद - AKB NEWS

ससुराल जा रहे आदिम जनजाति के युवक का शव बूढ़ा नदी से बरामद

महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित अक्सी पंचायत के गोयरा (बंदुआ) के रहने वाले आदिम जनजाति युवक लिनुस बृजिया ( 40 ) का शव संदेहास्पद स्थिति में बूढ़ा नदी से महुआडांड थाना पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी व बच्चे के साथ शनिवार को अपने ससुराल जा रहा था। इस क्रम में नदी में उसकी लाश मिली।इस संबंध में मृतक की पत्नी सुनीता ठिठियो ने बताया कि वह अपने एक बच्चे व पति के साथ अपने मायके गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरकुमी गांव जा रही थी।

सुरकुमी जाने के लिए घर से दिन के करीब तीन बजे निकली थी, इसी क्रम में पति रास्ते में पड़ने वाली बूढ़ा नदी में नहाने जाने को कहकर चले गए। काफी देर होने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उसे शंका हुई और ग्रामीणों को इस बारे में बताया। जिसके बाद नदी में ही उसके पति की लाश मिली। उसे पूर्व में भी मिर्गी की बीमारी थी इसे आशंका है कि उसके पति की नहाने के क्रम में मिर्गी आने से मृत्यु हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को रविवार सुबह को मिली जिसपर महुआडांड एसडीपीओ रतिभान सिंह के निर्देश पर महुआडांड थाना के परि पुअनि धीरज कुमार व सअनि रंजय कुमार सिंह ने सदल बल के साथ गोयरा ग्राम पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

वहीं इस मामले के बारे में एसडीपीओ रतिभान सिंह ने बताया कि परिजनों व पत्नी के बयान के आधार पर मामला दुर्घटना का लग रहा है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ रतिभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads