किसानों को धान की फसल के रोगों व उपचार के बारे में बताया
मेराल प्रखंड के रेजो गांव में कोरटेवा पायनियर कंपनी के प्रतिनिधि खेत में लगे खड़े धान के फसल में होनेवाले रोगों के बारे में एवं उसके उपचार के बारे में अवगत कराया। वर्तमान में धान की फसल में लगने वाले रोग एवं उससे होने वाले किसानों की आर्थिक नुकसान तथा ज्यादा उपज बढ़ाने के लिए लोगों को मौके पर जानकारी दी गई। कोरटेवा पायनियर कंपनी के एसटी मैनेजर रोशन कुमार ने कंपनी द्वारा उत्पादित बीज के बारे में बताते हुए कहा कि यह बिल्कुल अच्छे किस्म का बीज है। जो किसानों के उपज को दोगुना से भी अधिक पैदावार देता है।
इस कंपनी के बीज को लगा कर किसानों के आय में काफी वृद्धि होगी जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए खुशहाल होंगे। इसी तरह कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि जहीरूद्दीन अंसारी ने कहा कि इस कंपनी के लिए सतत प्रयास में हैं कि यह मेराल प्रखंड के क्षेत्रों की किसानों को उपलब्ध कराएं। जिससे किसान को आय वृद्धि में अमूल चुक लाभ मिल सके। इस अवसर पर किसान अरविंद पासवान संतोष राम पंकज शर्मा विश्वनाथ कुशवाहा अनुज पासवान सहित कई किसान उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें