शताब्दी एक्स. का परिचालन शुरू, 216 यात्री हावड़ा गए, यात्रियों को एक-एक कर स्टेशन से बाहर निकाला गया - AKB NEWS

शताब्दी एक्स. का परिचालन शुरू, 216 यात्री हावड़ा गए, यात्रियों को एक-एक कर स्टेशन से बाहर निकाला गया

रांची-हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुरुवार से शुरू हो गया। स्टेशन पर कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। हावड़ा से 101 यात्री रांची पहुंचे, वहीं, 216 यात्री इस ट्रेन में सवार हुए। जानेवाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट जांच मुख्य गेट के पास ही की गई।

ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1.15 की बजाय 10 मिनट पहले ही रांची स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन हावड़ा के लिए दोपहर 1.45 बजे रवाना हुई। मालूम हो कि ट्रेन नं. 02019 हावड़ा-रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़ कर) चलेगी। ट्रेन में आईआरसीटीसी द्वारा भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads