24 दिन में सक्रिय मरीज 33% घटे, यही रफ्तार रही ताे इस माह 5000 से कम होंगे, संक्रमण दर 3.62 से घटकर 2.22 पर पहुंची - AKB NEWS

24 दिन में सक्रिय मरीज 33% घटे, यही रफ्तार रही ताे इस माह 5000 से कम होंगे, संक्रमण दर 3.62 से घटकर 2.22 पर पहुंची

झारखंड में काेराेना संक्रमण धीमा पड़ रहा है। संक्रमण दर घटकर 2.22 पर पहुंच गया है। यानी अब 100 सैंपल की जांच में 2.2 मरीज मिल रहे हैं। सात जिले ऐसे हैं, जहां मरीज मिलने की दर एक फीसदी से भी कम हाे गई है। लेकिन रांची की स्थिति अभी भी भयावह है। यहां प्रति 100 सैंपल में 14.05 मरीज मिल रहे हैं, जाे देश के कई प्रमुख शहराें से अधिक है। संक्रमण की दृष्टि से रांची अभी भी रेड जाेन में है। इसी बीच रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है।

पिछले 24 दिन में सक्रिय मरीजाें की संख्या 15,447 से घटकर 10,463 पर पहुंच गई है। अभी राज्य में 10,027 सक्रिय मरीज हैं। आईडीएसपी के आकलन के मुताबिक रिकवरी रेट की रफ्तार ऐसी ही रही ताे अक्टूबर के अंत तक सक्रिय मरीजाें की संख्या पांच हजार से नीचे चली जाएगी।

847 नए मरीज, 1246 ठीक हुए

झारखंड में मंगलवार काे काेराेना के 847 नए संक्रमित मिले। 10 लाेगाें की माैत हुई। इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या 88,873 हाे गई है। अब तक इस महामारी से 789 लाेगाें की जान जा चुकी है। मंगलवार काे सबसे ज्यादा पांच माैतें रांची में हुई, जबकि पश्चिम सिंहभूम में 3, गिरिडीह में एक और काेडरमा में एक व्यक्ति की जान गई। अच्छी बात यह रही कि काेराेना से 1246 मरीज ठीक भी हुए। इनमें रांची के 440 मरीज हैं। अब राज्य में सक्रिय मरीजाें की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। इसकी संख्या घटकर 10,027 हाे गई है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads