माैसम विभाग का पूर्वानुमान, आज की बारिश के बाद मानसून का प्रभाव कम, पिछले 24 घंटों झारखंड में मानसून सामान्य रहा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार काे रांची में बदल छाए रह सकते हैं। दिन में एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। माैसम विभाग ने शनिवार तक रांची में बारिश संभावना जताई है। इन दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने राज्य में बुधवार काे कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है।
इसके बाद मानसून का प्रभाव राज्य में कम हो सकता है। इसके बाद अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रह सकता है। रांची में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में एक से दो बार हल्के बादल छाए। शहर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों झारखंड में मानसून सामान्य रहा।
कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 36.4 एमएम लातेहार के बालूमाथ में हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची का और सबसे अधिक तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो का दर्ज किया गया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें