बाईपी में नहीं हुआ उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू, इलाज के लिए ग्रामीण तय करते हैं 25 किमी की दूरी - AKB NEWS

बाईपी में नहीं हुआ उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू, इलाज के लिए ग्रामीण तय करते हैं 25 किमी की दूरी

प्रखंड के बाईपी पंचायत में एक दशक पहले ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ पहुंचाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करीब 20 लाख रुपए की लागत से किया गया, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी बाईपी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो सका। जिससे पंचायत के बाईपी, उटूटूआ, हिजिया, कोमाई, ईचाकुटी, सोमरा, कुपूई, गुईबेड़ा, ओटादिरी गांव के ग्रामीणों को 25 किलोमीटर दूरी तय कर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर अपना इलाज कराने आना पड़ता है।

सबसे अधिक गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी वाले मरीज को अस्पताल तक आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पंचायत की महिला समाजसेवी शीला जोंकों ने कहा कि पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखने के साथ मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया गया, लेकिन पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल नहीं हुई। मौके पर सोमवारी जोंको, रानी जोंको, लक्ष्मी जोंको, चारेबा जामुदा, स्नेहलता जामुदा, जेमा जामुदा, राउतु केराई, कुजरी केराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads