पढ़ाई छाेड़ चुकीं 5 बेटियाें काे दी जाएगी छात्रवृत्ति, रीजेंट एकेडमिक टीम ने नि:शुल्क शिक्षा शिविर की शुरुआत की - AKB NEWS

पढ़ाई छाेड़ चुकीं 5 बेटियाें काे दी जाएगी छात्रवृत्ति, रीजेंट एकेडमिक टीम ने नि:शुल्क शिक्षा शिविर की शुरुआत की

आर्थिक रूप से कमजाेर परिवाराें के बच्चाें एवं किसी कारण पढ़ाई में पिछड़ रहे बच्चाें की मदद के लिए रीजेंट एकेडमिक टीम ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार काे नि:शुल्क शिक्षा शिविर की शुरुआत की। यह शिविर 25 दिसंबर तक चलेगा। टीम की ओर से अंतिम दिन लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छाेड़ चुकीं बेटियाें काे छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, ताकि वे आगे की पढ़ाई शुरू कर सकें। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएवी झारखंड जाेन सी के क्षेत्रीय पदाधिकारी डाॅ केसी श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियाें ने किया।

डाॅ श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजाेर बच्चाें की सहायता से समाज और पूरे शहर का रूप बदलता है। आगे बढ़ने का प्रयास नाैजवानाें में कम जाे रहा है, जाे इस टीम में दिखता है। उन्हाेंने आर्थिक रूप से भी टीम काे मदद का आश्वासन दिया। कहा कि अच्छे शिक्षकाें काे टीम से जाेड़ें। माैके पर गजाधर महताे, डाॅ श्यामा प्रसाद द्विवेदी, संजय तिवारी, आरके सिंह आदि माैजूद थे।

काेविड-19 के कारण ऑनलाइन हाेगा शिविर

टीम हेड पवन कुमार पांडेय ने बताया कि काेविड-19 काे देखते हुए इस बार शिविर ऑनलाइन हाेगा। कतरास, भूली, गाेमाे, कपुरिया, धनबाद, राजगंज आदि से करीब 450 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष का थीम रीजेंट एसेसमेंट एंड असाइंमेंट है, जिसके तहत बच्चाें के बीच कई एक्टिविटी हाेगी। इस एकेडमिक शिविर की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। कार्यक्रम में टीम की ओर से पुस्तक का विमाेचन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चाें के बीच क्रिएटिव एक्टिविटी हाेगी। कुछ जरुरतमंद बच्चाें को पुरस्कार स्वरूप छात्रवृत्ति दी जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालाें काे 200 से 750 रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। मंच संचालन शिक्षिका माैसमी दास ने किया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads