पद्मश्री जमुना टुडू काे ग्रामीणाें ने जंगलों में अवैध खनन और साल पेड़ की कटाई काे दिखवाया
रविवार काे गुडाबांदा पंचायत के खड़िया बंदा वन रक्षा समिति की बैठक खड़िया बंदा आंगनबाड़ी केंद्र में वन रक्षा समिति के अध्यक्ष गुहिराम मुंडा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन एवं सरकार द्वारा दिए गए स्टॉक प्वाइंट काे लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लेडी टार्जन माने जाने वाली पद्मश्री जमुना टुडू काे आमंत्रित किया गया था। जमुना ने बताया कि मैंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में घर की देखभाल करने के साथ क्षेत्र के जंगलों की रक्षा की।
इसका नतीजा है कि मुझे सरकार ने इतना बड़ा सम्मान देकर सम्मानित किया है। हम आदिवासियों का और झारखंड का जल जंगल जमीन ही मुख्य स्रोत है ये हमारे देवता है, पेड़ धरती मां की वस्त्र है इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। बैठक के दाैरान खड़ियाबांदा में पिछले दिनों ग्रामीणों ने तीन हाईवा पत्थर से लदा को पकड़ा था। सीओ के हस्तक्षेप के बाद उसे जांच के लिए भेजा गया। तीनों गाड़ी अभी थाने में ही खड़ी है। वन रक्षा समिति ने जमुना टुडू काे पूरे जंगल का भ्रमण कराया। जहां जंगल में चल रहे अवैध खनन काे दिखाया। साथ ही ट्रैक्टर मालिक पत्थर उठाने के लिए रास्ते में जितने भी पेड़ आ रहे हैं उन्हें काट कर उसका ढेर लगा दे रहे हैं।
जमुना टुडू ने ऐसा देखकर ग्रामीणों काे बताया कि इसके लिए मैं ग्रामीणों की एक बैठक बुलाकर वन रक्षा समिति अन्य ग्रामीणाें के साथ बुला एक मेमोरेंडम तैयार कर झारखंड सरकार के सीएम के सचिव, डीएफओ साथ ही केंद्र मंत्री को प्रेषित करूंगी। यहां हाेने वाले अवैध खनन काे हर हाल में राेका जागगा। अवैध खनन करवाने में चाहे काेई भी माफिया लिप्त हाे अथवा पदाधिकारी लिप्त हाे किसी काे छाेड़ा नहीं जाएगा। साथ ही क्षेत्र में स्टॉक प्वाईट काे किस आधार पर बनाने की अनुमति दी जा रही है। इन स्टाॅक प्वांइट पर कहां से पत्थर लाए जा रहे हैं इसकी पूरी जांच की करवाई जाएगी। इन स्टॉक प्वाईट काे रद्द करने के लिए ग्राम सभा भी होगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें