BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
Times of India
TOP STORIES
कांड्रा में ड्यूटी जा रहे पोकलेन चालक को सीमेंट लदे ट्रक ने मारी सीधी टक्कर, मौत
कांड्रा रेलवे फाटक के पास सीमेंट लदे वाहन की टक्कर से बाइक सवार सरोज सरदार (23 वर्ष) की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद सीमेंट लदा वाहन सीमेंट फैक्ट्री की दीवाल को क्षतिग्रस्त करते हुए परिसर में जा घुसा। पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। चालक मौके से भाग निकला। मृतक कांड्रा बानाडुंगरी गांव का रहने वाला था। शव को जब्त कर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार की सुबह मृतक अपनी बाइक पर ड्यूटी जा रहा था।
घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। मृतक के रिश्तेदार रोशन कुमार ने बताया कि सरोज सरदार उषा मार्टिन में ठेका पर पोकलेन चलाता था। सुबह ड्यूटी जाने के लिए वह बाइक से निकला था। रेलवे फाटक के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें