BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
रेडक्रॉस ने तरवाडीह-नारायणपुर में बांटी कोरोना की राहत सामग्री
रेडक्रॉस सोसायटी लातेहार जिला शाखा की ओर से सदर प्रखंड के तरवाडीह एवं नारायणपुर में शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच कोरोना से बचाव हेतु राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सोसायटी सदस्यों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
मैसूर सैंडल साबुन, मास्क एवं दस्ताना आदि सामग्री का वितरण करने के उपरांत रेडक्रॉस के वरीय सदस्य मनोहर कुमार सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि कोरोना वायरस की वजह से हमारे जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि हम सफाई से रहें। अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोते रहें।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें