परियोजना के कार्यक्रमों की चर्चा की गई
जिला शिक्षा पदाधिकारी सीबी सिंह के द्वारा चंदनडीह स्कूल परिसर में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं जिला महासचिव एवं लातेहार जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ सोमवार को बैठक की गई, जिसमें परियोजना के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई एवं पारा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु दिशा निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सिंह के द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि हम सभी शिक्षा विभाग के एक कर्मी है और हम सबों को हाथ से हाथ मिला कर आगे चलते हुए बच्चों के भविष्य को संवारना है और सभी कार्य तय समय पर करना है।
आज के समय में इस करोना महामारी को देखते हुए आज सभी शिक्षक बच्चों के साथ ऑनलाइन जुड़े हुए हैं और स्पेशल कंटेंट मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है और इसमें लातेहार जिला के सभी शिक्षक हाथ से हाथ मिला कर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। आप सभी कोई भी समस्या को लेकर संघ के माध्यम से उस बात को रख सकते हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप स्वयं आकर मिल सकते हैं या संघ द्वारा सूचित करें।
मौके पर बीइईओ रामप्रसाद यादव, एडीपीओ अशोक सिन्हा, एसआरपी चन्दन सिंह, संतोष प्रसाद, संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष अतुल कुमार, जिला महासचिव अनूप कुमार, जिला संरक्षक अभिनव मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष पवन यादव, समोधी यादव, बेलाल अहमद, गोविंदा कुमार, शेखर यादव, मनोज सहाय, विजय यादव, अशोक कुमार, जय प्रकाश, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, सुशील तिवारी, धनंजय पांडेय, राकेश तिवारी सहित सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड सचिव उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें