शराब दुकान बंद कराने के लिए भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान - AKB NEWS

शराब दुकान बंद कराने के लिए भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

जादूगोड़ा के राखा कॉपर स्थित सरकारी शराब दुकान में गांधी जयंती के दिन धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब बिक्री होने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में भारी उबाल है इसको लेकर भाजपा पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त से मिलकर शराब दुकान बंदी के लिए मांग करने की बात की है।

वहीं भाजपा के जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण ने कहा कि जल्द ही यहां पर से शराब दुकान हटाने के लिए लोगों का ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा क्योंकि यह शराब दुकान सार्वजनिक स्थल पर है साथ ही सामने इसके दुर्गा पूजा पंडाल है। भाजपा नेता लिटाराम मुर्मू, बिक्रम सिंह ने कुणाल षाड़ंगी को इसकी जानकारी देकर इस सार्वजनिक स्थल से सरकारी शराब दुकान हटाने की मांग किया है। वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टिकी मुखी ने उपायुक्त को पत्र देकर सार्वजनिक क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग किया है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads