श्रमिक चौक को छोटा करने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, निगम और बीसीसीएल की संयुक्त टीम कल करेगी चौक का निरीक्षण - AKB NEWS

श्रमिक चौक को छोटा करने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, निगम और बीसीसीएल की संयुक्त टीम कल करेगी चौक का निरीक्षण

शहर के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चाैक और स्टील गेट चाैक की चाैड़ाई काे कम करने की कवायद निगम ने शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलाेक में नगर आयुक्त ने इस बाबत टीम का गठन कर दिया है। निगम की ओर से सहायक अभियंता मुकेश कुमार और कनीय अभियंता महेश भगत काे इस टीम में शामिल किया गया है।

निरीक्षण में बीसीसीएल के भी दाे अधिकारी शामिल रहेंगे। नगर आयुक्त ने बीसीसीएल सीएमडी काे पत्र लिखा कर दाे अफसराें का नाम देने की कहा है। निगम और बीसीसीएल अधिकारियों की संयुक्त टीम 31 अक्टूबर को चाैक का निरीक्षण करेगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बीसीसीएल से चौक की चौड़ाई कम करने की अपील की

श्रमिक चाैक और स्टील गेट चाैक का निर्माण बीसीसीएल द्वारा किया गया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी निगम ने पत्र के माध्यम से बीसीसीएल काे दे दी है। पत्र में बीसीसीएल से ही दाेनाें चाैक की चाैड़ाई कम करने की अपील की गई है। बीसीसीएल द्वारा अगर इस दिशा में काेई पहल नहीं किया जाता है, तब निगम अपने स्तर से यह काम करेगा। निगम के अफसराें ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण में अगर बीसीसीएल के अफसर शामिल नहीं होते हैं तो 31 अक्टूबर काे निगम के अभियंता दाेनाें चाैक का निरीक्षण करेंगे और नया डिजाइन बना कर नगर आयुक्त काे साैपेंगे। जिसके आधार पर चाैक काे छाेटा करने का काम शुरू किया जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads