15 को झारखंड के 20 साल हो रहे हैं पूरे, स्थापना दिवस पर हमारी थीम- सशक्त झारखंड
पृथ्वी (मिट्टी), जल, अग्नि (ऊर्जा), वायु, आकाश ये पांच तत्व हैं, जिनसे जीवन बना है। झारखंड में इन तत्वों का आधिपत्य है। यही कारण है कि कोरोना यहां ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया। अब जब कोरोना कमजाेर हुआ है तो राज्य में इन तत्वों की बहुलता ने नए अवसर पैदा किए हैं। मजदूरों के घर लौटने से कृषि क्षेत्र और ताकतवर बन सकता है।
वर्ष 2019-20 की राज्य की जीडीपी में कृषि व प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 15% है। थोड़े प्रयासों से यह काफी बढ़ सकता है। बूढ़ाघाघ फॉल के चारों तरफ की हरियाली बता रही है कि झारखंड में वन उत्पादकता बढ़े तो हम जीडीपी में देश में 18वें स्थान से टॉप-15 में आ सकते हैं।
घनघोर नक्सली गढ़ से पहली बार फोटो
कोविड की चुनौतियां पहाड़ से कम नहीं, इसलिए भास्कर ने इसे हराने को पहाड़ों की ऊंचाई ही चुनी। हमारे फोटो जर्नलिस्ट संदीप नाग ने राज्य के सबसे ऊंचे झरने लातेहार के बूढ़ाघाघ (469 फीट) से आपके लिए यह फोटो खींची। नक्सलियों के इस गढ़ से पहली बार ऐसी तस्वीर आपके लिए।
मुख्यमंत्री ने कहा-पर्यटन सेक्टर हमारी प्राथमिकता, इसके लिए रोडमैप बना रहे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस से पहले सरकार का एक्शन प्लान बताया। भास्कर के साथ राज्य के विकास का रोडमैप शेयर किया।
पर्यटन का एक्शन प्लान
रोजगार बढ़ाया जाएगा
सीएम बोले- पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए मैपिंग कराई जा रही है। हम तो पहले से ही इस सेक्टर को बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। इससे रोजगार बढ़ेगा।
सेहत, शिक्षा, कृषि
सीएम ने कहा कि 2021 में हमारी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि पर विशेष फोकस करेगी। विभागों से कहा गया है कि राज्य में उद्योगों का आकलन करे।
सरकार पलायन रोकेगी
हेमंत सोरेन ने पलायन रोकने का रोडमैप बताया। कहा कि रेस्क्यू कराकर लाई गई लड़कियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्हें ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाया जाएगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें