25 दिसंबर के बाद शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया, विपक्षी खेमा ने टुन्नू चौधरी को घोषित किया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार, सत्ता पक्ष मौन - AKB NEWS

25 दिसंबर के बाद शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया, विपक्षी खेमा ने टुन्नू चौधरी को घोषित किया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार, सत्ता पक्ष मौन

टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया 25 दिसंबर के बाद शुरू होगी, लेकिन सत्ता पर काबिज होने के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। यूनियन के विपक्षी खेमे ने रविवार शाम अध्यक्ष पद के दावेदार के तौर पर संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी के नाम की घोषणा कर दी। रविवार शाम बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में यूनियन कमेटी मेंबर के एक गुट ने बैठक कर यह फैसला लिया। कमेटी मेंबरों ने बैठक में यूनियन के वर्तमान कार्यकाल को लेकर चर्चा की और सभी ने यूनियन के भविष्य पर चिंता जाहिर की।

आने वाले चुनाव में यूनियन हित और कर्मचारियों के हित में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टुन्नू चौधरी के नेतृत्व में लड़ने का निर्णय लिया। कमेटी मेंबरों ने कहा पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट टुन्नू चौधरी 2002 से लगातार मजदूरों की सेवा करते आ रहे हैं। उनका अनुभव यूनियन के पूर्व अध्यक्षों के साथ कुशलता के साथ काम करने का रहा है। सभी ने विश्वास जताया कि टुन्नू चौधरी सभी को साथ लेकर चलेंगे और टाटा वर्कर्स यूनियन की साख मजदूरों के बीच मजबूत करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मनोज मिश्रा, विजय चौधरी, राजू महतो, टी लाल, शशांक मंजर, सरोज सिंह, संजय सिंह, केके गोप, राजेश, पीडी खालखो, दिनेश कुमार अन्य उपस्थित थे।

सत्ता पक्ष से अरविंद पांडेय का नाम प्रोजेक्ट

सत्ता पक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यूनियन के वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय को प्रोजेक्ट किया है, पर यूनियन के बनते बिगड़ते समीकरण में इसमें बदलाव भी हो सकता है। क्योंकि, आर रवि प्रसाद की टीम के सदस्य व्यक्तिगत से अधिक टीम के सामूहिक फैसले को महत्व देते हैं। वहीं इस दौरान किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगने से भी सत्ता पक्ष अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। हालांकि सत्ता पक्ष में थिंक टैंक के नाम से जाने जाना वाले शहनवाज आलम व आरके सिंह की जोड़ी क्या रणनीति बनाती है, इसका विपक्षी खेमे को बेसब्री से इंतजार है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads