सीतारामडेरा में जुआ खेलने को लेकर फायरिंग मामले में पिता-पुत्र समेत 4 धराए, हथियार और स्कूटी जब्त - AKB NEWS

सीतारामडेरा में जुआ खेलने को लेकर फायरिंग मामले में पिता-पुत्र समेत 4 धराए, हथियार और स्कूटी जब्त

दीपावली की रात सीतारामडेरा के देवनगर कस्तूरबा आश्रम अतुल रेणु अपार्टमेंट में जुआ खेलने को लेकर बोल्टू को गोली मारने के मामले में पिता पुत्र समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपावली की रात बोल्टू भूइयांडीह निवासी सुरु भुइयां के साथ जुआ खेल रहा था। बोल्टू द्वारा बेईमानी कर रुपए जीतने को लेकर सुरू से विवाद हुआ। सुरू के बेटे आजाद भुइयां को खबर मिली की उनके पिता से मारपीट हो रही है। फिर आजाद स्कूटी (जेएच05बीवाई-5159) से अपने दोस्त कैलाश पांडेय के साथ जुआ अड्डे पर पहुंचा। आजाद ने पिस्टल से बोल्टू पर गोली चलाई। गोली लगने के बाद सुरु भुइयां, आजाद भुइयां, कैलाश पांडेय व संजय गुप्ता वहां से भाग गए। गिरफ्तारी के भय से सभी दूसरे जगह पर छिप गए। पुलिस ने चारों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

आजाद की निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखा हथियार, घटना में इस्तेमाल स्कूटी व घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। पुलिस ने पहले संजय गुप्ता को घर से, आजाद को टेल्को, कैलाश को उसके साथी के घर से गिरफ्तार किया। घटना के बाद घायल बोल्टू मांझी काे पहले एमजीएम अस्पताल ले लाया गया। वहां से टीएमएच रेफर करने के बाद रांची रिम्स भेजा है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

 इसकी जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी। कहा - घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार सुरु भुइयां व उनका बेटा आजाद 2018 में मारपीट के मामले जेल गए थे। संजय गुप्ता पर हत्या का केस दर्ज है और वह कुछ माह पूर्व जेल से छुटा है। कैलाश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। मौके पर डीएसपी (मुख्यालय 1) पवन कुमार, सीतारामडेरा थानेदार अंजनि कुमार भी थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads