तमिलनाडु से टकराया तूफान; दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ मरीज और कोविड-19 की नई गाइडलाइंस - AKB NEWS

तमिलनाडु से टकराया तूफान; दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ मरीज और कोविड-19 की नई गाइडलाइंस

नमस्कार!
देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या कम हो रही है। इस बीच, पंजाब सरकार ने राज्य में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 172.56 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 56% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 2,964 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,110 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,689 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। 10 ट्रेड यूनियनों का दावा है कि देशभर में इसमें 25 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे।
  • महाराष्ट्र में BMC के खिलाफ दायर की गई कंगना रनौत की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।

देश-विदेश
कोरोना की नई गाइडलाइन: कंटेनमेंट जोन्स में सख्ती पर जोर

केंद्र सरकार ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्र का फोकस कंटेनमेंट जोन पर है। सरकार ने यहां राज्यों से सख्ती और सावधानी बरतने को कहा है। राज्यों को छूट दी गई है कि वो अपने हालात के हिसाब से पाबंदियां लागू कर सकते हैं। कंटेनमेंट जोन में नाइट कर्फ्यू भी लगा सकते हैं।

दुनिया के 54 देशों में दूसरी लहर, रोज 6 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे
दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 6 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 14 लाख के पार जा चुका है। सितंबर तक दुनिया में रोजाना औसतन 3 लाख मरीज बढ़ रहे थे। अब रोज 6 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, रूस समेत 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है।

तूफान निवार के चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में आज छुट्टी
बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) देर रात कराईकल (आंध्र प्रदेश) और महाबलीपुरम (तमिलनाडु) से टकराया। यहां से गुजरते वक्त 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र में एनडीआरएफ की 25 टीमें तैनात थीं। इसमें 1200 रेस्क्यू ट्रूपर्स भी तैनात किए गए।

सरकार ने DBS बैंक-लक्ष्मी विलास बैंक के मर्जर को मंजूरी दी
केंद्रीय कैबिनेट ने DBS बैंक में लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के मर्जर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब DBS बैंक की भारतीय यूनिट में लक्ष्मी विलास बैंक का विलय हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इस फैसले से बैंक के 20 लाख डिपोजिटर और 4 हजार कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

लालू ने भाजपा विधायक से कहा- स्पीकर के चुनाव से एब्सेंट हो जाओ
बिहार विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें लालू, पिरपैती से भाजपा विधायक ललन पासवान से कह रहे हैं कि विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की वोटिंग से एब्सेंट हो जाओ। लालू ने यह बात 3 बार कही।

पॉजिटिव खबर
ब्रेड बेचने वाले विकास ने बनाई करोड़ों की कंपनी

यूपी के जालौन जिले में आने वाले रामपुरा गांव के विकास उपाध्याय कभी ब्रेड बेचा करते थे, आज करोड़ों के टर्नओवर वाली कंपनी के मालिक हैं और दो से तीन लाख रुपए उनकी मंथली इनकम है। विकास खुद बता रहे हैं कि विपरीत हालात में उन्होंने खुद को कैसे आगे बढ़ाया और कैसे अपना बिजनेस सेट किया।

भास्कर एक्सप्लेनर
मुंबई हमले के बाद बनी NIA, कश्मीर में टेरर फंडिंग रोकी

26 नवंबर 2008 को मुंबई पर अब तक के सबसे खतरनाक हमले हुए। इसमें पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में जगह-जगह हमले किए। इन हमलों में 166 लोग मारे गए, जबकि 350 से ज्यादा घायल हो गए। इन्हीं हमलों की देन है नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)। लेकिन सवाल है कि NIA की जरूरत क्यों पड़ी?

सुर्खियों में और क्या है...

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल (71) का बुधवार तड़के निधन हो गया। पटेल 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे।
  • बिहार विधानसभा में महागठबंधन की मोर्चेबंदी के बावजूद NDA के विजय कुमार सिन्हा स्पीकर चुने गए। राज्य में पहली बार स्पीकर की कुर्सी भाजपा को मिली।
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। बिना मास्क निकलने वालों पर ड्रोन से नजर रखें।
  • टाटा की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 14.27 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस आधार पर टाटा ने रिलायंस और HDFC ग्रुप को भी पीछे छोड़ दिया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads