धनतेरस का सजा बाजार - आज और कल खरीदारी के श्रेष्ठ मुहूर्त
पंचकल्याणी महापर्व की शुरुआत इस बार 12 नवंबर से हो रही है। यह पहला माैका है जब कोरोना काल की छूट के बाद पहली धनतेरस व दीपावली है। ऐसे में काेराेना का असर बाजार में नहीं दिखने की संभावना है। संक्रमण काल के बाद लोगों की भीड़ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और वाहन के शोरुम में पूछताछ करने के लिए खूब बढ़ी है। शोरुम मालिकाें के अनुसार, इस धनतेरस में जिले भर में विभिन्न ब्रांड के 1000 से भी अधिक दो पहिया वाहन बिकने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार भी अपने उफान पर है। लोग बड़ी स्क्रीन की एलईडी टेलीविजन, फ्रिज और वाशिंग मशीन की खरीद पर जोर दे रहे हैं। यानि लाेग काेराेना काल के बाद खर्चे करने के मूड में हैं। साेने-चांदी की दुकान में भी महिलाओं की भीड़ दिख रही है।
वहीं, राजस्थान ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि हाल मार्किंग गहने ही ग्राहक लेना पसंद कर रहे हैं। सोना के दाम महंगे होने के बावजूद बाजार अच्छा है। महिलाएं बजट में आने वाले छोटे आभूषण की ज्यादा डिमांड रख रही हैं। अनुमान है कि लगभग 6 कराेड़ का बाजार त्योहार के पांच दिनाें में खरीद बिक्री हाेगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें