BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
नाली बना रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, दो की मौत
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बुचा महादेव नीचे हटिया में गुरुवार को नाली बना रहे दो मजदूरों की मौत बाउंड्रीवाल गिरने से हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम बुचा महादेव में नाली बनवा रहा है। इसके लिए रमाकांत शर्मा के घर की बाउंड्रीवाल से सटाकर गड्ढा खोदा गया है। बाउंड्रीवाल अचानक गिर पड़ा, उस वक्त तीन मजदूर नाली बना रहे थे।
तीनों बाउंड्रीवाल के मलबे में गए। इससे दो की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को रिम्स पहुंचाया गया। नाली का निर्माण ठेकेदार दिलीप सिंह करा रहे हैं। मारने वाले दोनों व एक घायल मजदूर सभी बंगाल के रहने वाले है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें